Posts

Showing posts from October, 2024

प्रधान मंत्री किसान योजना की किस्त

  पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, PM Kisan की 18वीं किस्त देशभर के किसानों के खाते में  5 अक्टूबर 2024  को ट्रांसफर की जाएगी। अगर आपने भी पीएम किसान योजना के लिए रजिस्टर किया है तो आपको जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी कर लेनी चाहिए  यदि आप भी इस योजना के तहत पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम ढूंढना चाहते हैं और जानना चाहते है आपके खाते में 2000 रूपये की किस्त आएगी या नहीं तो आप  इसके आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करके आसानी से Beneficiary List में अपना नाम चेक कर सकते हैं । पहला तरीका आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको किस्त की जानकारी मैसेज द्वारा मिलती है। जब आपके खाते में 5 अक्तूबर को किस्त के पैसे आएंगे तो बैंक की तरफ से और सरकार की तरफ से भी किस्त प्राप्त होने का मैसेज दिया जाता है। दूसरा तरीका अगर आपके पास किसी कारण किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं मिलता है तो आप एटीएम के जरिए भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम जाना होता है, जहां पर आप अपने डेबिट कार्ड के जरिए मिनी स्टेटम...